Top News

नीट-यूजी पेपर लीक केस: सीबीआई ने डॉक्टर समेत दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक 13 लोग अरेस्ट

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में एक छात्र को गिरफ्तार किया है, जिस पर पुणे की स्कूल हेडमिस्ट्रेस मनीषा हवालदार से फिजिक्स के सवाल लेने का आरोप है।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में मंगलवार शाम एक छात्र को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसे पुणे की स्कूल हेडमिस्ट्रेस मनीषा हवालदार से फिजिक्स के सवाल मिले थे। इस मामले में अब तक कुल 1 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।


सीबीआई के अनुसार, अन्य आरोपियों ने छात्र का मोबाइल नंबर अपने फोन में 'गॉड' नाम से सेव कर रखा था। गिरफ्तारी के बाद छात्र को सीबीआई कोर्ट के जज आर आर मेंडे के सामने पेश किया गया। अदालत ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया, जिससे सीबीआई उसे आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले जा सके।

जांच एजेंसी का कहना है कि मनीषा हवालदार ने छात्र को नीट के सवाल मौखिक रूप से बताए थे। इसके बाद छात्र ने उन्हें लिखकर उनकी फोटो ली और तस्वीरें हवालदार के पति को भेज दीं। बाद में हस्तलिखित दस्तावेज नष्ट कर दिया गया। सीबीआई के मुताबिक, हवालदार ने इसके बदले छात्र से पैसे भी लिए थे।

जांच में मिले कई अहम सबूत

सीबीआई ने अब तक जांच के दौरान 23 पन्नों में लिखे फिजिक्स के सवाल, नीट के मूल प्रश्नपत्र, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के आधिकारिक प्रमाणपत्र और नकदी बरामद की है। जांच एजेंसी के अनुसार, मनीषा हवालदार ने पूछताछ में माना कि अप्रैल में उन्होंने याददाश्त के आधार पर फिजिक्स के सवाल दोबारा तैयार किए थे और उन्हें एक छात्र के साथ साझा किया था।


उन्होंने दावा किया कि यह काम उन्होंने एनटीए के एक केमिस्ट्री विशेषज्ञ के कहने पर किया था। बाद में सह-आरोपी मनीषा मंधारे के कहने पर वही सवाल मैसेजिंग ऐप के जरिए उनके और उनके पति के मोबाइल फोन से आगे भेजे गए। सीबीआई ने अदालत को बताया कि हवालदार द्वारा बताए गए सवाल नीट परीक्षा के असली प्रश्नों से काफी मेल खाते थे।

पहले भी हो चुकी हैं कई गिरफ्तारियां

इससे पहले सीबीआई ने पी वी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया था, जो नीट-यूजी प्रश्नपत्र तैयार करने वाली एनटीए की टीम से जुड़े थे। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर चलाने वाली मनीषा वाघमारे और कंसल्टेंसी फर्म चलाने वाले धनंजय को भी इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Media World News
Media World News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume