आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 1 में आरसीबी और जीटी के मैच के दौरान विराट कोहली ने गेंदबाजी करने का नाटक करके फैंस और अंपायर को चौंका दिया।
Virat Kohli Bowling Video: विराट कोहली क्या सही में गेंदबाजी करने वाले थे?
HighLights
RCB ने कटाया IPL 2026 Final का टिकट
विराट कोहली का फनी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल
आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा
विराट कोहली ने साथ गजब का प्रैंक किया
दरअसल, 254 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गेंदबाजी में जोशीले अंदाज में उतरी। इस दौरान कैमरा अचानक विराट कोहली पर गया, जहां वह हाथ में गेंद लेकर अपना गेंदबाजी करने के लिए तैयार होते नजर आए, जिससे अंपायर को भी लगा कि शायद वह सच में पहला ओवर डालने वाले हैं। फिर जैकब डफी ने उनसे गेंद ले ली और कोहली हंसते हुए अंपायर के पास अपनी कैप लेने पहुंच गए। अंपायर की भी हंसी छूट गई। अंपायर के साथ कोहली के फनी इंटरएक्शन का वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।
मीम्स की आई बाढ़
वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शंस देने शुरू कर दिए।ई यूजर्स ने लिखा कि GT इतनी बुरी तरह फंस चुकी थी कि अब विराट खुद गेंदबाजी करने उतर रहे थे।
वहीं कुछ फैंस ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि विराट की बॉलिंग एक्शन देखना हमेशा मनोरंजन रहता है। कुछ लोगों ने मजाक में यह भी कहा कि अगर विराट ओवर डाल देते, तो शायद विकेट भी ले लेते।
RCB ने GT को रौंदकर कटाया फाइनल का टिकट
अगर मैच की बात करें, तो मुकाबला पूरी तरह RCB के नाम रहा।RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया और फिर गुजरात टाइटंस को 162 रन पर समेटते हुए 92 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ RCB लगातार दूसरे सीजन IPL फाइनल में पहुंच गई।

Post a Comment